सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज बारिश के दौरान कड़ाके की बिजली के साथ लगभग 100 साल पुराना पीपल का वि…और पढ़ें

HighLights
- बारिश के दौरान बिजली कड़कने से गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़
- कड़ाके की बिजली के बीच धराशायी हुआ गीदगढ़ का ऐतिहासिक पेड़
- विशाल पेड़ की चपेट में आने से मदनलाल का घर तबाही का शिकार
नईदुनिया प्रतिनिधि, दीवानगंज। सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज बारिश के दौरान कड़ाके की बिजली के साथ लगभग 100 साल पुराना पीपल का विशाल पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मकान का आधा हिस्सा ढहा
घटना में मदनलाल पिता मूलचंद (62 वर्ष), निवासी गीदगढ़ पेड़ की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं उनके मकान पर विशाल पेड़ गिरने से आधा मकान धराशायी हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
दहशत में परिवार
पेड़ गिरने से पास में स्थित शैतान सिंह धाकड़ पिता हुकम सिंह धाकड़ के मकान का बाथरूम भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में दहशत का माहौल है।
पटवारी ने किया निरीक्षण, तैयार किया पंचनामा
घटना की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी ललित दुबे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। उन्होंने दोनों मकानों को हुए नुकसान का आकलन भी किया, ताकि शासन के नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
