जबलपुर स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस जी-9 कोच के बिना प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई। यात्रियों के विरोध के बाद रेलवे ने कोच जोड़कर ट्रेन करीब एक घंटे देरी से र…और पढ़ें

HighLights
- गरीब रथ एक्सप्रेस बिना जी-9 कोच के प्लेटफॉर्म पर पहुंची।
- यात्रियों ने कोच नहीं मिलने पर रेलवे अधिकारियों से शिकायत की।
- रेलवे ने गायब कोच जोड़कर ट्रेन को दोबारा तैयार किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस बिना एक कोच (जी-9) के ही प्लेटफार्म पर पहुंच गई। आरक्षित टिकट लेकर अपने कोच का इंतजार कर रहे यात्रियों को जब जी-9 कोच नहीं मिला तो स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की और आक्रोश जताया। इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और गायब कोच की तलाश शुरू की गई। आनन-फानन में कोच जोड़ा गया। पूरी प्रक्रिया के चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रात को 8.20 बजे रवाना हो सकी।
यात्रियों को नहीं मिला अपना कोच
- ट्रेन क्रमांक 12187 के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर आने के बाद भी रेलवे के किसी अधिकारी एवं कर्मचारी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि रैक में जी-9 कोच लगा ही नहीं है। रिजर्वेशन टिकिट लेकर जब यात्री अपने कोच की तलाश करने लगे और कोच नहीं मिला, तब मामले का खुलासा हुआ। बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर ही खड़े रह गए और रेलवे अधिकारियों से जवाब मांगने लगे।
- सूत्रों के अनुसार संबंधित कोच को तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस के लिए पहले ट्रेन से अलग किया गया था। मरम्मत एवं जांच पूरी होने के बाद उसे दोबारा रैक में जोड़ना था, लेकिन संबंधित अमला यह प्रक्रिया पूरी करना ही भूल गया। ट्रेन रवाना होने से पहले कोच को जोड़े बिना ही रैक को प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दिया गया।
