श्राइन बोर्ड ने पोर्टल पर एडवायजरी की है कि यात्री रजिस्ट्रेशन की तारीख को ही आएं। तत्काल में रजिस्ट्रेशन कर इतनी संख्या में श्रद्धालुओं को समायोजित क…और पढ़ें

HighLights
- बिना पूर्व रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे यात्रियों को 10 दिन का इंतजार, बढ़ी परेशानी
- लोकेशन ट्रैक करने के लिए आधार से लिंक RFID कार्ड देखकर ही मिल रहा प्रवेश
- बम-बम भोले सेवा समिति का 25 सदस्यीय दल 8 जुलाई को करेगा बाबा के दर्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। बम-बम भोले सेवादल जीवाजी गंज का पहला 25 सदस्यीय जत्था शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए। दूसरी तरफ तत्काल में रजिस्ट्रेशन के भरोसे जम्मू-कश्मीर पहुंचे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के पहले दिन केवल 800 टोकन जारी किए थे। घंटों में कतार लगने के बाद तत्काल का रजिस्ट्रेशन 10 दिन बाद का हो रहा है, जिसके कारण रहने व खाने की व्यवस्था में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्राइन बोर्ड ने पोर्टल पर एडवायजरी की है कि यात्री रजिस्ट्रेशन की तारीख को ही आएं। तत्काल में रजिस्ट्रेशन कर इतनी संख्या में श्रद्धालुओं को समायोजित करना संभव नही है।
बम-बम भोले सेवा समिति का पहला जत्था स्टेशन से रवाना हुआ। सौजन्य: समिति
रिजर्वेशन रद्द कराने को मजबूर श्रद्धालु
बम-बम भोले सेवादल के प्रमुख डॉक्टर संज य पांडे ने बताया कि, अमरनाथ पर गए यात्रियों से संपर्क कर बता रहे हैं कि तत्काल रजिस्ट्रेशन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु तत्काल रजिस्ट्रेशन की उम्मीद से जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्हें टोकन 15 जुलाई का मिला है। अब उनके सामने 10 दिन रूकने और खाने की बड़ी समस्या है। कुछ यात्री बगैर यात्रा के ही वापस लौटने के लिए मजबूर हैं। कुछ अपना रिजर्वेशन रद्द करा रहे हैं। वहां पर आरएफआइ कार्ड देखकर प्रवेश दिया जा रहा है। यह कार्ड आधार से लिंक होने के साथ एक चिप्प भी लगी है, जिससे यात्री की लोकेशन पता चल जाती है।
रजिस्ट्रेशन के दिनांक को ही आएं
श्राइन बोर्ड ने पोर्टल पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के दिन यात्रियों से जम्मू-कश्मीर आने का अनुरोध किया गया है। बगैर रजिस्ट्रेशन के बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को तत्काल सुविधा में समायोजित करना संभव नही है, इसलिए रजिस्ट्रेशन के दिनांक को ही आएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बम-बम भोले सेवा समिति का 25 सदस्यीय पहला जत्था शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बम-बम भोले जयघोष के साथ रवाना हुआ। जत्थे में नवल किशोर कुशवाह, प्रवीण ओझा, आशीष कुशवाहा, दिनेश पलिया, दीपक सिंगल, ममता कुशवाह, चांदनी ओझा शामिल हैं। यह जत्था आठ जुलाई को पवित्र गुफा पर पहुंचकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करेगा।
