नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी के मौजूद नहीं होने पर पदाधिकारियों ने ज्ञापन कुत्ते के गले में बांध दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

HighLights
- बड़ावदा में कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन
- कुत्ते के गले में बांधा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
- बड़ावदा में शक्कर बांटकर जताया विरोध
नईदुनिया न्यूज, बड़ावदा। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेशभर में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के क्रम में बड़ावदा में अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने हाथ में शकर लेकर महिलाओं को बांटी और गैस सिलिंडर, डीजल-पेट्रोल सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की।
ज्ञापन कुत्ते के गले में बांधा
नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी के मौजूद नहीं होने पर पदाधिकारियों ने ज्ञापन कुत्ते के गले में बांध दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव राधेश्याम चौहान, तेजकुमार जोशी, ब्लाक अध्यक्ष श्यामलाल मालवीय, शहर अध्यक्ष विजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार की सफाई
त्रिवेदी ने बताया कि दोपहर एक बजे एसडीएम कार्यालय में उनका कार्य था और ज्ञापन लेने बड़ावदा पहुंची थी। उनका कहना था कि कांग्रेसियों को 5-10 मिनट इंतजार करना था।
यह भी पढ़ें- इंदौर में पैर पसारता एमडी ड्रग्स का कारोबार, अब तक 81 तस्कर पकड़े, राजस्थान के तीन जिलों तक फैले तार
कार में बैठाकर लाए पालतू कुत्ता
दोपहर करीब एक बजे ज्ञापन लेने के लिए नायब तहसीलदार के अनुपस्थित रहने पर कांग्रेस नेता राधेश्याम चौहान अपने घर गए और पालतू कुत्ते को कार में बैठाकर आंदोलन स्थल पहुंचे। इसके बाद पालतू कुत्ते के गले में ज्ञापन बांधा गया।
