नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना में चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है।
शेष मतपेटियों की गणना आगे की जाएगी
इंदौर जिले की तहसीलों की मतपेटियों तथा जिले की एक अतिरिक्त मतपेटी की मतगणना सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। शेष मतपेटियों की गणना आगे की जाएगी।
निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो रही
निर्वाचन प्रक्रिया अधिवक्ताओं के व्यापक सहयोग और पूर्ण पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रत्येक चरण की मतगणना अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जा रही है, जिससे निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो रही है।
अब तक की मतगणना में बढ़त बनाए हुए हैं यह
अब तक की मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया, गौरव मिश्रा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, डा. विजय कुमार चौधरी और दिनेश कुमार शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं। महिला प्रत्याशियों में प्रतीका पाठक, अब्बू पटेल, राजकुमारी शर्मा, गायत्री सुर्वे और रश्मि ऋतु जैन आगे चल रही हैं। महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी चुनाव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है।
नियमों के विरुद्ध होने के कारण निरस्त किए गए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके पालो व वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ के अनुसार 16 जून से जारी मतगणना में अब तक 23,116 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 22,271 मतपत्र वैध पाए गए, जबकि 845 मतपत्र नियमों के विरुद्ध होने के कारण निरस्त किए गए।
