बैंक, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस या अन्य वित्तीय सेवाओं के नाम पर मांगी जाने वाली गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किस…और पढ़ें

HighLights
- – साइबर ठगों ने चार लोगों को बनाया निशाना, गोहलपुर, संजीवनी नगर व कोतवाली में एफआइआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। गुरुवार को गोहलपुर थाने में साइबर ठगी के दो, जबकि संजीवनी नगर और कोतवाली थाने में एक-एक मामले दर्ज किए गए।
चारों मामलों में आरोपितों ने कुल एक लाख 89 हजार 971 रुपये की ठगी की। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोगों से आग्रह किया है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें।
बैंक, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस या अन्य वित्तीय सेवाओं के नाम पर मांगी जाने वाली गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलते ही संबंधित बैंक और पुलिस को तुरंत सूचना दें।
तीन बैंक खातों को बनाया निशाना
- संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गजरथ नगर निवासी नरेश कुमार मेहरा (59) एलआइसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके पास आए एक संदिग्ध मैसेज के बाद उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर होने लगी।
- उनके बैंक आफ महाराष्ट्र खाते से पहले 49 हजार 999 रुपये अवधूल विट्ठल, फिर 999 रुपये दीपक और 899 रुपये नवीन नाम के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद उन्होंने खाता ब्लाक कराया।
- इसी दौरान उनके एक्सिस बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कन्फर्मेशन काल काटने के बाद राशि नहीं कट सकी।
- इसके बाद यूनियन बैंक खाते से दो हजार 572 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इस तरह उनके खातों से कुल 63 हजार 471 रुपये की ठगी हुई।
लिंक में जानकारी दर्ज करना पड़ा भारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के ईस्ट निवाड़गंज निवासी सुमित लारिया (36) सेल्समैन हैं। उन्हें अज्ञात नंबर से काल आया। काल करने वाले ने हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड एक्टिव रखने के नाम पर दो हजार 499 रुपए मांगे। इसके बाद आरोपित ने कहा कि एक लिंक भेजा जा रहा है, जिसे भरने पर कोई राशि नहीं कटेगी। सुमित के मोबाइल पर एसबीआइ क्रेडिट कार्ड के नाम से लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिंक, मोबाइल नंबर और लेन-देन से जुड़े विवरण की जांच शुरू कर दी है।
खाते से राशि ट्रांसफर
- गोहलपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की दो वारदात हुई। त्रिमूर्ति नगर के कृष्णा कालोनी निवासी संजू कोष्टा (44) वाशिंग सेंटर संचालक हैं। उनका बैंक आफ बड़ौदा की राइट टाउन शाखा में खाता है और उनके पास निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड भी है।
- साइबर ठगों ने उनके फोन को हैक कर लिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए एक लाख 30 हजार रुपए की शॉपिंग कर ली।
- वहीं, दूसरी वारदात बंधैया मोहल्ला निवासी पूना शर्मा (66) के साथ हुई जो कि सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षिका हैं। उनका एसबीआइ की मिलौनीगंज शाखा में खाता है और मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है।
- शिकायत के अनुसार उनका मोबाइल हैक करने के बाद आरोपितों ने उनके बैंक खातों से दूसरे खातों में रकम ट्रांसफर की। इसके बाद एक खाते से 11 हजार रुपये भी डेबिट किए गए।
- अब्दुल्ला और सुनील नाम से जुड़े बैंक खातों के जरिए लेन-देन किया गया है। मामले में कुल 56 हजार 500 रुपये की ठगी सामने आई है।
