देश की शीर्ष अदालत से एक साथ कई न्यायमूर्ति शिरकत कर रहे हैं। मुख्य अतिथि सीजेआइ जस्टिस सूर्यकांत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्री …और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री यादव व कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी
- कन्वेशन सेंटर में सेमिनार का आयोजन
- कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । संस्कारधानी शनिवार को देश के सबसे बड़े न्यायिक डिजिटल सुधारों के विचार-विमर्श की साक्षी बनेगी। हाई कोर्ट द्वारा आयोजित एक बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय न्यायपालिका के शीर्ष नेतृत्व, विधि विद्वानों का जमावड़ा होगा।
कार्यक्रम में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) जस्टिस सूर्यकांत सहित सुप्रीम कोर्ट के नौ वरिष्ठ न्यायाधीश, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फार्मेशन सेंटर में आयोजन
वीवीआइपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फार्मेशन सेंटर में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसमें शामिल होने सीजेआइ सूर्यकांत शुक्रवार की शाम जबलपुर पहुंच गए।
इस सेमिनार का मुख्य विषय फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन
एम्पावरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफार्म इंटीग्रेशन है। मुख्य अतिथि सीजेआइ जस्टिस सूर्यकांत होंगे, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश भी इस आयोजन में
आयोजन की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें देश की शीर्ष अदालत से एक साथ कई न्यायमूर्ति शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, जस्टिस पीएस नरसिम्हा,जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस पीबी वारले,जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह, जस्टिस आर महादेवन, जस्टिस मनमोहन, जस्टिस आलोक अराधे के अलावा जस्टिस संजीव सचदेवा सहित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
शुक्रवार की शाम हुआ था सीजेआई का आगमन
आयोजन में शामिल होने के लिए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार की शाम 7.15 बजे को विमान से जबलपुर पहुंच गए। डुमना एयरपोर्ट रोड स्थित होटल में उनका रात्रि विश्राम हुआ। शनिवार की सुबह 11 बजे वे हाई कोर्ट के सेमिनार में शामिल होंगे।
दोपहर 2.30 बजे डुमना स्थित हिल्टन गार्डन में महाधिवक्ता कार्यालय के संयोजन में आयोजित डिजिटल ट्रांसफार्मेशन : एडवांसिंग पेपरलेस लीगल सिस्टम पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 3.30 बजे वे विमान से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक बन सकता है जानलेवा, दोपहर की तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें
