पानी कम होने से नर्मदा मंदिर और घाट का बड़ा हिस्सा फिर नजर आने लगा है। हालांकि जलस्तर घटने के साथ घाटों पर जमा कीचड़ और गंदगी ने श्रद्धालुओं की परेशान…और पढ़ें

HighLights
- जलस्तर शाम 4 बजे 421.15 मीटर दर्ज किया गया
- 31अगस्त तक जलस्तर 422.50 मीटर तक हो सकता है
- बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध में पानी की आवक कम होने से आज शनिवार की शाम 4.30 बजे इसके सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बरगी बांध का जलस्तर शनिवार की शाम 4 बजे 421.15 मीटर दर्ज किया गया था।
पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर
उस समय बांध में 582 क्यूमेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था। बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है। बांध के ऑपरेशनल मेंन्युल के मुताबिक 31अगस्त तक इसका जल स्तर 422.50 मीटर तक रखा जा सकता है।
गौरीघाट में फिर दिखने लगे मंदिर-घाट
बरगी बांध के जलद्वारों से पानी की निकासी घटने के साथ नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से नीचे उतरने लगा है। बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। जलस्तर घटने का असर गौरीघाट में साफ दिखाई दे रहा है।
मंदिर और घाट का बड़ा हिस्सा नजर आने लगा
पानी कम होने से नर्मदा मंदिर और घाट का बड़ा हिस्सा फिर नजर आने लगा है। हालांकि जलस्तर घटने के साथ घाटों पर जमा कीचड़ और गंदगी ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
