ग्वालियर क्राइम समाचार: घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब सामने आया कि वह साइकिल से आया था और उसने साइकिल कुछ दूरी पर खड़ी कर एटीएम में…और पढ़ें

HighLights
- 15 मिनट तक मशीनों से करता रहा तोड़फोड़
- सर्विलांस का सायरन बजते ही उल्टे पांव भागा
- हत्याकांड के बाद ATM में तोड़फोड़ से दहशत्र
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM बूथ में घुसकर एक बदमाश ने ATM तोड़ने की कोशिश की। 15 मिनट तक वह दोनों मशीनों में उलझा रहा। इस दौरान एक सरिये से मशीन की तोड़फोड़ भी की, तभी सर्विलांस सिस्टम सक्रिय हुआ और सायरन बज उठा। इसके बाद वह भाग निकला। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। कुछ संदेहियों से पूछताछ भी हुई है।
पुलिस घेराबंदी में जुटी
चोर शुक्रवार-शनिवार की रात 2.15 बजे आया। सबसे पहले वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM बूथ में घुसा। ATM बूथ में घुसकर उसने मशीन की तोड़फोड़ की और रुपये निकालने का प्रयास किया। जब यहां रुपये निकालने में असफल रहा तो बगल में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में घुस गया। इसमें भी उसने मशीन की तोड़फोड़ की। इसी दौरान सायरन बज उठा तो वह भाग गया। ATM बूथ में बदमाश घुसने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बहोड़ापुर थाना पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी है।
साइकिल से आया बदमाश….नशेड़ी हो सकता है
इस घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब सामने आया कि वह साइकिल से आया था। साइकिल कुछ दूरी पर खड़ी की। इसके बाद एटीएम बूथ में घुसा और यह वारदात कर दी।
यहीं एक दिन पहले हुई थी भरे बाजार हत्या
बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में ही एक दिन पहले विवेक मीणा की भरे बाजार सिर में गोली मारकर तीन बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद रात में यह घटना हो गई। इससे इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लोड दहशत में हैं। पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
20 लाख से ज्यादा रकम थी
जब बैंक वालों से बात की तब पता लगा कि 20 लाख रुपये से ज्यादा की रकम दोनों एटीएम में थी। अगर वह कैश ट्रे तक पहुंच जाता तो बड़ी रकम चली जाती।
साइकिल से आए बदमाश ने एटीएम बूथ में घुसकर वारदात की है। मशीन तोड़ने की कोशिश हुई है तभी साइरन बज गया। इसके बाद वह भाग गया। – आलोक सिंह परिहार थाना प्रभारी, बहोड़ापुर
