2 बजे तक बिजली रहेगी बंद
नगर संभाग पूर्व के 33 केवी मोनोपोल के दो फीडरों पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े उच्चदाब उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर संभाग दक्षिण के विष्णु कालोनी, गिरवाई, सिद्ध बाबा, हारकोटा, अयोध्या नगरी, गोमती की फड़ी, पार्क, सिकंदर कंपू, श्रीकृष्ण नगर, कुशवाह मार्केट, प्रीतमपुर, बटालियन तथा 33 केवी आउटगोइंग फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।
ये इलाके शामिल
इन फीडरों से विष्णु कालोनी, धोकलपुरा, पंचमुखी नगर, न्यू शारदा विहार, तिरुपति नगर, साईं विहार, गिरवाई थाना, परमानंद आश्रम, वीरपुर पहाड़ी, माता वाली पहाड़ी, सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे का क्षेत्र, गिरवाई गांव, आदिवासियों का पुरा, गिरवाई ताल, हारकोटा, अयोध्या नगरी, जनकपुरी, न्यू एकता कालोनी, गोमती की फड़ी, माधौगंज, कबूतर हाट, जम्बूर खाना, सिंधु आदर्श कालोनी, संतकुंअर कालोनी, सिंधी कालोनी, दुर्गा कालोनी, नेवाती नगर, सखी विहार कालोनी, सैनिक कालोनी, शंकर कालोनी, वीरपुर, श्रीकृष्ण नगर, 13वीं बटालियन, शीतला कालोनी, हैदरगंज, दाने की बगिया, हनुमान बांध, राधिका बिहार, सूर्य बिहार, कुशवाह मार्केट, धानमिल, मोटवानी, श्रुति अपार्टमेंट, शीतला माता मंदिर क्षेत्र, प्रीतमपुर, बटालियन कैंपस, ऋषि गालव पुलिस आवासीय परिसर, शिव शक्तिपुरम सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।
उत्तर संभाग में औद्योगिक क्षेत्र भी रहेगा प्रभावित
नगर संभाग उत्तर के एबी रोड, श्याम मंदिर और धूमेश्वर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र, शंकरपुर ताल, बदनापुरा बाइपास, असिस्टेंट लाइन, श्याम मंदिर, सिमको लाइन, न्यू एवं ओल्ड चंदनपुरा, लाइन नंबर तीन, जगनापुरा उपकेंद्र से मछली मंडी, रामनगर, धूमेश्वर की बगिया, लूटपुरा और मदनकुई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
