ग्वालियर समाचार: सुबह से ही जेल के बाहर भीड़ लगना शुरू हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे से मिलाई शुरू की गई। जेल के बाहर ही लगे काउंटर से मिठाई-राखी किट खरी…और पढ़ें

HighLights
- बाहरी सामान पर प्रतिबंध और इन-हाउस किट
- तीन स्तरीय सुरक्षा जांच और भारी भीड़
- सीसीटीवी कैमरों से मुलाकात परिसर की निगरानी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रक्षाबंधन पर जेल में भी खुली मुलाकात कराई गई। पहली बार ऐसा अवसर था- जब बाहर से मिठाई, राखी पर पूरी तरह रोक थी। इस बार मिठाई, राखी और मंगल टीका वाली किट जेल के अंदर ही सशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसके लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। बहनों ने जेल के बाहर लगे काउंटर से यह किट खरीदी, इसके बाद बहनों की कलाई पर राखी बांधी। जेल में बंद भाइयों की रिहाई के लिए कामना की।
जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने के लिए कतार में लगी बहनें। नईदुनिया
सुबह से ही जेल के बाहर भीड़ लगना हो गई थी शुरू
सुबह से ही जेल के बाहर भीड़ लगना शुरू हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे से मिलाई शुरू की गई। जेल के बाहर ही लगे काउंटर से मिठाई-राखी किट खरीदी। इसके बाद बहनें अंदर गई। कई महिलाओं को पता नहीं था कि इस बार मिठाई व अन्य सामान अंदर ले जाने पर रोक है। इसलिए इनका सामान बाहर की रखवा लिया गया। मिठाई, फल लेकर कई महिलाएं पहुंची थीं। तीन चरणों में जांच के बाद ही महिलाओं को अंदर प्रवेश दिया गया। जैसे ही बहनें जेल में बंद भाइयों से मिलीं तो आंख से आंसू आ गए। शाम तक मिलाई चली, इसमें करीब 7800 महिलाएं जेल में पहुंची। इन्होंने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
पूर्व में जेल के अंदर गुटखा, सिगरेट व अन्य सामान ले जाने की कोशिश हुई थी। इसके चलते इस बार बाहर का सामान पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी कराई गई। जहां मैदान में मुलाकात कराई गई, वहां पोल पर कैमरे लगाए गए थे।
