त्योहार के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव पहले ही अधिक था, ऐसे में बदहाल सड़क ने स्थिति और बिगाड़ दी। जाम की सूचना के बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और या…और पढ़ें

HighLights
- बारिश के बाद मिट्टी दलदल में तब्दील
- कीचड़-दलदल से बचते वाहन रेंगते रहे
- पांच मिनट का सफर आधे घंटे में हुआ पूरा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने निकले लोगों के लिए शुक्रवार को सड़क का गड्ढा और बारिश मुसीबत बन गए। अमृत योजना 2.0 के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की अब तक मरम्मत नहीं हुई।
कीचड़ से बचकर निकलने की कोशिश में वाहन रेंगते रहे
पनेहरा से गोकलपुर होते हुए इंजीनियरिंग कालेज तक वाहनों की रफ्तार थम गई। बारिश के बाद मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई। कीचड़ से बचकर निकलने की कोशिश में वाहन रेंगते रहे और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।
दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर परेशानी
सतपुला से रांझी की ओर जाने वाले वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हुए। सामान्य दिनों में करीब पांच मिनट में पूरा होने वाला रास्ता तय करने में लोगों को आधे घंटे तक लग गए। सड़क पर जगह-जगह बनी कीचड़ की परत और धंसी मिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर परेशानी हुई।
जाम में फंसे लोगों की रफ्तार पूरी तरह थम गई
घंटों मशक्कत के बाद भी यातायात सामान्य होने में समय लगा। सतपुला से रांझी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सामान्य समय से कई गुना ज्यादा वक्त लगा। जाम में फंसे लोगों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई, लेकिन काम के बाद सड़क का पक्का सुधार नहीं हो सका। सिर्फ मिट्टी आदि डालकर रास्ता छोड़ दिया गया। जाम खुलवाने पुलिस जवान बरसते पानी में सड़क पर डटे रहे। वाहनों को निकालने के लिए लगातार यातायात नियंत्रित करना पड़ा।
सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों का दबाव अधिक था
रक्षाबंधन के चलते मार्ग पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में सड़क की खराब हालत ने परेशानी और बढ़ा दी। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क को तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकी बारिश में कीचड़ और दलदल के कारण यातायात बाधित न हो। इस अधूरी सड़क ने पर्व के दिन हजारों लोगों की राह मुश्किल कर दी।
यह भी पढ़ें- घाटे में चल रही मेट्रो बसें, फिर भी रक्षाबंधन पर जबलपुर की बहनों को ‘मुफ्त’ सफर का उपहार
