नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शनिवार को अपने दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन के लिए प्रशासन, पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान 12 वाहन शामिल रहेंगे
प्रस्तावित प्रवास को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए है। शहर में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान उनके कारकेड में 12 वाहन शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति जैमर युक्त विशेष कार में सवार होंगी। उनका काफिला जिस-जिस मार्ग से निकलेगा वहां उऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पूरा क्षेत्र नो स्काई जोन रहेगा।
कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रितों को ही प्रवेश की अनुमति होगी
राष्ट्रपति शनिवार की रात को सर्किट हाउस में रुकेगी। रविवार को सुबह गैरीसन मैदान में योग दिवस और पूर्वान्ह में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। तीनों स्थानों पर शुक्रवार शाम से ही आसपास घेराबंदी करते हुए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। दोनों कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रितों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
इस दौरान कई जगह यातायात डायवर्ट रहेगा
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अभेद सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुलिस, अर्धसैनिक बलों के साथ ही एसपीजी भी तैनात रहेगी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक राष्ट्रपति के आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस के काफिया से डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस, सर्किट हाउस-गैरीसन ग्राउंड-रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और डुमना एयरपोर्ट के बीच वाहन दौड़ाएं।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती जांची। ट्रैफिक डायवर्सन प्वाइंट तय किए। दोनों आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सेफ हाउस और वीआइपी मूवमेंट के वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सभी जगह जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।
कारकेड में होगी
वानर कार, पायलेट कार, मीडिया वीकल, राष्ट्रपति वाहन, दो एक्स कार्ट कार, दो स्टाफ कार, एक मिनी बस (मेडिकल इमरजेंसी स्टाफ), वीवीआइपी बैगेज वेन, एंबुलेंस और टेलर कार।
डायवर्ट रहेगा यातायात
- यात्री बसें सहित भारी वाहन एकता मार्केट से चूल्हागोलाई होकर शहर की ओर आ-जा सकेंगे। सुबह पांच बजे से दीक्षा समारोह समाप्त होने तक।
- पेंटीनाका, सृजन चौक, यादगार चौक, टीआइ क्रासिग की ओर से गैरीसन ग्राउंड की ओर सुबह छह से नौ बजे तक नो वीकल जोन रहेगा।
- मंडला की ओर से आने वाले वाहन पेंटीनाका से समन्वय चौक होकर आगे जा सकेंगे। जायसवाल पेट्रोल पंप से कटंगा, बंदरिया तिराहे मार्ग खुला रहेगा।
- रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय मुख्य मार्ग पर पूर्वान्ह 11ः00 से 11ः45 बजे और दोपहर 12ः30 से 1ः15 तक सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
गैरीसन मैदान में होने वाले योग कार्यक्रम के दौरान नर्मदा क्लब ग्राउंड गेट नंबर एक से व्हीआइपी, गेट नंबर दो से कार एवं टू-व्हीलर पार्किग। आरसीएम ग्राउंड पर बस, कार, पुलिस व प्रशासन के समस्त प्रकार के वाहन। मुर्गी मैदान में बस पार्किग।
कार एवं टू वीलर प्रवेश एवं पार्किंग होगी
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से वीआइपी पार्किग, गेट नंबर दो से वीवीआईपी प्रवेश, गेट नंबर तीन से आपतकालीन निकास द्वार और गेट नंबर चार से कार एवं टू वीलर प्रवेश एवं पार्किंग होगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल की त्विषा शर्मा जैसा मामला जबलपुर में, कविता दक्षिणामूर्ति की हत्या को लेकर याचिका दायर, शीघ्र सुनवाई
