शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य अपडेट समझा, लेकिन 12 जून को बैंक खाता जांचने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर यूनियन बैंक खाते …और पढ़ें

HighLights
- यहां वह अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया पर गाने सुन रहे थे।
- इसी दौरान मोबाइल में अपडेट होने का संदेश दिखाई दिया।
- फोन कई बार अपने आप बंद होकर कुछ देर बाद चालू हो गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नए मामले रांझी और खमरिया थाना क्षेत्रों में सामने आए है, जहां मोबाइल हैकिंग और फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर दो लोगों से कुल तीन लाख 73 हजार 343 रुपये की Online ठगी की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रांझी थाना क्षेत्र के शंकर नगर निवासी नवीन गुप्ता (31) नौ जून की शाम वह अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया पर गाने सुन रहे थे। इसी दौरान मोबाइल में बार-बार अपडेट होने का संदेश दिखाई दिया। फोन कई बार अपने आप बंद होकर कुछ देर बाद चालू हो गया।
शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य अपडेट समझा, लेकिन 12 जून को बैंक खाता जांचने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर यूनियन बैंक खाते से नौ और 10 जून को कुल एक लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरा मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। घाना निवासी शैलेंद्र श्रीवास्त्री (32), जो डीजे साउंड का काम करते हैं, के मोबाइल पर 24 जून को एक काल आया। Call करने वाले ने स्वयं को SBI का कर्मचारी बताते हुए परिचत दिया। फिर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया।
उसने एक लिंक भेजकर निर्देशों का पालन करने और ओटीपी साझा करने को कहा। ओटीपी बताते ही शैलेंद्र के एसबीआई खाते से दो किश्तों में कुल एक लाख 83 हजार 343 रुपये निकाल लिए गए।
पुलिस ने दोनों मामलों में साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी किसी से साझा नहीं करने का आग्रह किया है।
