इंदौर में बहुप्रतीक्षित मेट्रो ट्रेन का सफर रविवार से आम जनता के लिए शुरू हो गया है। इंदौर में मेट्रो के संचालन के पहले ही दिन शहरवासियों में भारी उत्…और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में बहुप्रतीक्षित मेट्रो ट्रेन का सफर रविवार से आम जनता के लिए शुरू हो गया है। इंदौर में मेट्रो के संचालन के पहले ही दिन शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ मेट्रो का रोमांचक सफर करने के लिए स्टेशन पहुंचे।
बच्चों के साथ सैर पर निकले लोग, विजयनगर से लौटे
संडे का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को लेकर मेट्रो में घूमने आए। सुखलिया निवासी रोहित चौधरी भी अपने परिवार के साथ मेट्रो का सफर करने पहुंचे। शहरवासियों ने मेट्रो के सफर का लुत्फ उठाया और कई यात्री विजयनगर स्टेशन तक जाकर वहां से वापस लौटे। पहले दिन मेट्रो के सुहाने सफर को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर खासी खुशी नजर आई।
शनिवार को सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया था उद्घाटन
गौरतलब है कि इंदौरवासियों का मेट्रो का सपना शनिवार को ही साकार हुआ था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इंदौर मेट्रो का भव्य उद्घाटन कर इसे शहर को समर्पित किया था। उद्घाटन के अगले दिन यानी रविवार से इसे आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।
