डंपर ड्राइवर उदय सिंह ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र के सुरीला गांव का रहने वाला है। …और पढ़ें

HighLights
- बानमोर इंडस्ट्री एरिया क्षेत्र में बीती रात हुआ हादसा
- बानमोर पुलिस ने सूझबूझ से कटर के जरिए निकाला फंसा हुआ पैर
- घायल कंटेनर ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। नेशनल हाईवे 44 किनारे खड़े होने वाले वाहनों के कारण एक बार फिर खतरनाक हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े डंपर में कंटेनर पीछे से आ घुसा। हादसा इतना भीषण था, कि कंटेनर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए केबिन को काटना पड़ा, तब ड्राइवर की जान बची।
यह हादसा नेशनल हाईवे 44 पर मुरैना-बानमोर के बीच इंडस्ट्री एरिया में छह नंबर चौराहा पर बीती रात हुआ है। छह नंबर चौराहा के आसपास कई ढाबा, होटल हैं। जिन पर रात में ट्रक, कंटेनर, डंपर आदि रुकते है।
कई ट्रक व डंपर के ड्राइवर वाहन को किनारे उतारकर खड़ा करने या सर्विस लेन में खड़ा करने की जगह हाईवे किनारे पर ही खड़ा कर देते हैं। सोमवार की रात सवा 10 बजे के करीब भी एक डंपर हाईवे किनारे खड़ा था, इसी दौरान ग्वालियर की ओर से एक कंटेनर आया। यह कंटेनर एनएल 01 एबी 4165, हाईवे किनारे खड़े डंपर में आ घुसा।
डंपर ड्राइवर ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र के सुरीला गांव निवासी उदय सिंह पुत्र रामप्रकाश गुर्जर उम्र 38 साल केबिन में फंस गया। केबिन इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, कि ड्राइवर के पैर फंस गए। हालत यह थी कि पैर काटने के बाद ही ड्राइवर को निकालना पड़ता। लेकिन बानमोर थाना टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए सरियों व कटर से केबिन को काटा और ड्राइवर को बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
