बीकॉम, बीएससी, बीबीए और बीएचएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का समय बदल दिया है।

HighLights
- बीबीए और बीएचएससी द्वितीय वर्ष समेत कई परीक्षाओं का समय बदला
- अब परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी
- आशंका के बीच 19 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा राहत का लाभ
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) ने मानसून के दौरान संभावित अतिवर्षा और जलभराव की स्थिति को देखते हुए बीकॉम, बीएससी, बीबीए और बीएचएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। अब ये परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 10 बजे के बजाय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से करीब 19 हजार विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
आवागमन और जल्दबाजी की परेशानी से राहत मिल सके
परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील दुबे ने बताया कि जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन और जल्दबाजी की परेशानी से राहत मिल सके।
