मुरैना क्राइम समाचार: अरमान खान ने पुलिस को बताया कि, 23 अगस्त को उसकी पत्नी ने रात का खाना बनाया। खाना पति व ससुर को खिलाया। परिवार के लोग सो गए उसके…और पढ़ें

HighLights
- रात में खाना खिलाकर अचानक गायब
- कपड़ों में मिले नंबर से हुआ खुलासा
- मुरैना में भागने की दो अन्य घटनाएं
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सेठवारी पर रहने वाली एक महिला अपने घर से प्रेमी संग भाग गई। महिला अपने 10 साल व 8 साल के दो बेटों को पति के भरोसे छोड़ गई। प्रेमी का मोबाइल नंबर महिला के कपड़ों में से पति को मिला, लेकिन प्रेमी ने पति के कॉल को ब्लॉक कर दिया है। बागचीनी पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही है।
अरमान की रात में आंख खुली तो पत्नी मिली गायब
मेहनत-मजदूरी करने वाले अरमान खान पुत्र रसीद खान ने बागचीनी पुलिस से शिकायत की कि 23 अगस्त को उसकी पत्नी ने रात का खाना बनाया। खाना पति व ससुर को खिलाया। परिवार के लोग सो गए उसके बाद रात 1 बजे जब अरमान खान जागा तो पाया कि बिस्तर से उसकी पत्नी गायब है।
लापता होने के समय पत्नी नीले रंग का सलवार सूट पहनकर भागी है। घर की साफ सफाई के दौरान पति को अपनी पत्नी के कपड़ों में से एक मोबाईल नंबर मिला जिस पर कॉल करने के बाद आरोपी प्रेमी ने अरमान समेत उसके भानजे का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया है। बागचीनी पुलिस ने महिला के लापता होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सास ने बड़ी बहू के भागने की थाने में की शिकायत
एक अन्य घटनाक्रम में शहर की न्यू हाउसिंग कॉलोनी के पास गंगा गार्डन के पीछे की गली में रहने वाली 34 साल की महिला 24 अगस्त को घर से बिना बताए भाग गई है। इस संबंध में महिला के पति ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई है। कोतवाली क्षेत्र की पटी गली दत्तपुरा से 33 साल की एक महिला अपने प्रेमी रितिक शर्मा के संग भाग गई है। इस संबंध में महिला की 65 साल की सास ने कोतवाली में बड़ी बहू के भागने की एफआईआर दर्ज कराई है।
