यदि जनप्रतिनिधि ही नशे या आवेश में इस प्रकार की भाषा का उपयोग करेंगे, तो समाज में इसका गलत संदेश जाएगा। शराब के नशे में किया कमेंट आशीष विश्वकर्मा ने …और पढ़ें

HighLights
- धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया
- शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता
- मर्यादित भाषा और जिम्मेदार व्यवहार का परिचय देना चाहिए
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शैलवारा के उपसरपंच पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया।
किसानों की खरीदी जल्द शुरू होने संबंधी एक पोस्ट
28 अप्रैल को मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा किसानों की खरीदी जल्द शुरू होने संबंधी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। इसी पोस्ट पर ग्राम शैलवारा के उपसरपंच आशीष विश्वकर्मा ने कथित रूप से अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर दी।
पवन गुप्ता ने मझगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पवन गुप्ता ने मझगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और उपसरपंच के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
