यात्रियों की सुविधा और रेल सेवाओं को अधिक सरल एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने ‘रेलवन ऐप’ को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में शुरू क …और पढ़ें

HighLights
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
- ये सभी सेवाएं एक ही ऐप पर
- भारतीय रेलवे की नई पहल शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की सुविधा और रेल सेवाओं को अधिक सरल एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने ‘रेलवन ऐप’ को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में शुरू किया है। इस ऐप के जरिए अब रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
टिकट बुकिंग से लेकर भोजन तक की सभी सुविधाएं
रेलवन ऐप पर यात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफार्म टिकट, लाइव ट्रेन स्टेटस, आरक्षण विवरण, टिकट निरस्तीकरण एवं रिफंड, रेल मदद सेवाएं, शिकायत दर्ज करने और ट्रेन में भोजन बुकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। रेलवे द्वारा प्रायोगिक तौर पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 14 जुलाई तक तीन प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
सिंगल साइन-ऑन और ई-वालेट से लॉगिन प्रक्रिया हुई बेहद आसान
ऐप की खास बात सिंगल साइन-ऑन सुविधा है, जिसके तहत यात्री अपनी पुरानी रेलकनेक्ट या यूटीएस ऑन मोबाइल आईडी से सीधे लॉगिन कर सकते हैं। साथ ही, रेलवे ई-वालेट सुविधा के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से रेलवन ऐप डाउनलोड कर डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की अपील की है।
