हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि वाहन में अन्य लोगों के भी फंसे होने और उनके हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान …और पढ़ें

HighLights
- हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है।
- वाहन में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।
- इन मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है।
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा मंदिर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डंपर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत के बाद वाहन में आग लग गई।
हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि वाहन में अन्य लोगों के भी फंसे होने और उनके हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस और प्रशासन वाहन के अवशेषों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे।
सूत्रों के अनुसार रेत से भरा डंपर मंडला की तरफ से आ रहा था, जबकि स्कॉर्पियो जबलपुर से मंडला की ओर जा रही थी। नागा घाटी के पास रेत से भरे डंपर ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिसकी वजह से स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से उसमें सवार लोग निकल नहीं पाए और आग में जल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद दो लोगों के शव निकाले गए। स्कार्पियाें हरियाणा की बताई जा रही है।
