मरीज की हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में जिला अस्पताल की एंबुलेंस से महिला मरीज को जबलपुर के लिए रवाना किया गया। सड़क मार्ग से जबलपुर पहुंचने में तीन से …और पढ़ें

HighLights
- ब्रेन हेमरेज से पीड़ित महिला को करना था एयरलिफ्ट
- दोपहर दो बजे एंबुलेंस में तकनीकी खराबी बताई गई
- एयर एंबुलेंस को चंद्र विजय कालेज परिसर में उतरना था
नईदुनिया प्रतिनिधि डिंडौरी। ब्रेन हेमरेज से पीड़ित महिला मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन और डाक्टर शुक्रवार शाम से तैयारी में जुटे थे। शनिवार सुबह प्रशासन को बताया गया कि भोपाल से आने वाली एयर एंबुलेंस रास्ते में है और कुछ देर में पहुंच रही है।
जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था
सीएमएचओ डाॅ. मनोज पांडे ने बताया कि वह लगातार भोपाल में संपर्क में थे, लेकिन दोपहर दो बजे एंबुलेंस में तकनीकी खराबी बताई गई जिससे सड़क मार्ग से मरीज को जबलपुर भेजा गया। जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम मालपुर निवासी धरमी बाई परस्ते (60) पत्नी दलपत सिंह परस्ते को ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।
डाॅक्टरों ने उसे तत्काल भोपाल रेफर करने की सलाह दी
स्थिति गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उसे तत्काल भोपाल रेफर करने की सलाह दी। प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से भेजने का निर्णय लिया। तय समय के अनुसार शनिवार सुबह नौ बजे एयर एंबुलेंस को चंद्र विजय कालेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरना था।
हर घंटे एयर एंबुलेंस के आने का समय बढ़ता गया
जिला प्रशासन का पूरा अमला, पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम परिसर में मौजूद रही। मरीज को भी एयरलिफ्ट के लिए अस्पताल में तैयार रखा गया। समय बीतने के बाद हर घंटे एयर एंबुलेंस के आने का समय बढ़ता रहा।
