सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक कल्पना मामले को लेकर मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हे…और पढ़ें

HighLights
- सेमरिया विधायक अभय मिश्रा भोपाल में गिरफ्तार
- कल्पना मिश्रा मामले में मंत्रालय के सामने दिया था धरना
- भोपाल में मंत्रालय के सामने धरना दे रहे थे मंत्री
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक कल्पना मामले को लेकर मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उठा लिया। जानकारी के अनुसार विधायक अभय मिश्रा कल्पना को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भोपाल में मंत्रालय के सामने धरना दे रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विधायक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। समर्थकों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का अपमान है। वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के मंत्रालय के सामने धरना देने के कारण कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस विधायक को उठाकर ले जाती नजर आ रही है।
