सोमवार सुबह सात बजे अमला डेहरिया के कक्ष क्रमांक 260 में कार्रवाई करने पंहुच गया था। इसकी भनक अतिक्रमण कारियों को लगी तो कुछ लोग विरोध करने पहुंच गए। …और पढ़ें

HighLights
- बारिश पहले हर साल अतिक्रमण कारियों की घुसपैठ बढ़ती है।
- इसे रोकने के लिए वन विभाग ने जंगलों में निगरानी बढ़ाई है।
- इसके चलते यहां पर अतिक्रमण की जानकारी जल्द लग गई।
नईदुनिया न्यूज, नेपानगर। वन परिक्षेत्र नावरा की डेहरिया बीट के कक्ष क्रमांक 260 की 40 एकड़ भूमि में अतिक्रमण कारियों ने खेती की तैयारी कर ली थी। जानकारी लगते ही सोमवार को वन अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटा वनभूमि को मुक्त कराया।
ज्ञात हो वर्षाकाल से पहले हर साल अतिक्रमण कारियों की घुसपैठ बढ़ती है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने जंगलों में निगरानी बढ़ाई है। जिसके चलते अतिक्रमण की जानकारी जल्द लग गई। इस कार्रवाई में नावरा, असीरगढ़, नेपानगर, धूलकोट रेंज के 90 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
नावरा रेंजर पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देशन व नेपानगर एसडीओ विक्रम सुलिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।
सोमवार सुबह सात बजे अमला डेहरिया के कक्ष क्रमांक 260 में कार्रवाई करने पंहुच गया था। इसकी भनक अतिक्रमण कारियों को लगी तो कुछ लोग विरोध करने पहुंच गए।
हालांकि भारी वन आलमे को देख कर उन्होंने अपने कदम पीछे हटा लिए। दोपहर तक 40 एकड़ से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी।
