ऐसे मामलों में साइबर अपराधी मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंकिंग और यूपीआई संबंधी जानकारी चुरा लेते हैं तथा खातों से रकम ट्रांसफर कर देते हैं। पीड़ …और पढ़ें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स का मोबाइल फोन हैक कर ठगों ने उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए।
मामले में ई-जीरो एफआईआर के आधार पर पिपलानी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ लेक सिटी कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय कृष्णा वर्मा पेशे से नर्स हैं और एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं।
उन्होंने शिकायत में बताया कि 30 मई को उनके मोबाइल फोन में अचानक तकनीकी गड़बड़ी होने लगी। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की राशि निकल चुकी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि ठगों ने किसी एपीके फाइल से मोबाइल फोन हैक किया होगा।
ऐसे मामलों में साइबर अपराधी मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंकिंग और यूपीआई संबंधी जानकारी चुरा लेते हैं तथा खातों से रकम ट्रांसफर कर देते हैं।
पीड़िता की शिकायत के बाद साइबर पोर्टल पर दर्ज ई-जीरो एफआईआर पिपलानी थाने भेजी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
