नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रंजिश के चलते कार सवार बदमाशों ने तिलवारा पुल पर एक युवक और उसके साथी को रोका। घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित घायल युवक का जबरन अपहरण कर उसे कार में बैठाकर खमरिया की ओर ले गए।
रास्ते में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की
घायल हालत में रांझी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। नया मोहल्ला निवासी कामरान अली (24) आपराधिक प्रवृत्ति का है। बुधवार रात वह अपने साथी राहुल शर्मा के साथ तिलवारा स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। दोनों मोपेड से वापस लौट रहे थे।
कहासुनी बढ़ी ओर तभी आरोपितों ने चाकू मारा
जैसे ही वे तिलवारा पुल पर पहुंचे, तभी कार सवार अमन, बहत्तर सिंह, निक्की और उनके अन्य साथियों ने उनकी मोपेड के सामने कार लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने पहले कामरान और राहुल के साथी के साथ अभद्रता की। उसके बाद उनके बीच कहासुनी बढ़ी ओर तभी आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया।
जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए
हमले में राहुल शर्मा के कान पर चोट आई और जान बचाने के लिए वह मौके से भाग निकला। आरोपितों ने कामरान को घेर लिया ओर उसके पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की में चाकू उसकी पीठ में धंस गया। घायल कामरान को आरोपित जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए।
मेडिकल अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार जारी
आरोपितों ने चलती कार के भीतर कामरान के साथ जमकर मारपीट की। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो आरोपित उसे रांझी अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए। घायल ने स्वजन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद स्वजन आकर उसे मेडिकल अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार जारी है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, तलाश शुरू
तिलवारा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है।
जिम से बुलाकर युवक पर हमला, अपहरण का किया प्रयास
विजय नगर थाना क्षेत्र में जिम से बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। सनातन चौक के आकर्ष टाउनशिप निवासी अग्रिम मिश्रा मंगलवार को अपनी जिम एवाल्व फिटनेश में था। रात लगभग साढ़े आठ बजे उlके दोस्त इहान धोंधिया ने फोन कर कुछ काम से ट्रांयगेल पार्क के पास बुलाया।
जीत मिश्रा अपने 13-14 साथियों के साथ खड़ा था
इस पर अग्रिम अपनी मोपेड से ट्रायंगेल पार्क पहुंचा, जहां पर पहले से खड़ा जीत मिश्रा अपने 13-14 साथियों के साथ खड़ा था। वह आकर अचानक विवाद करने लगा। बंदूक की बट चाकू और बसेबाल बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
