बच्चे के सीधे हाथ पर सांप के दांतों के यानी फैंग्स मार्क्स साफ दिखाई दे रहे थे। हालांकि, शुरुआती तौर पर ब्लीडिंग या सूजन जैसे लक्षण नहीं थे।

HighLights
- जिला अस्पताल में उपचार, स्वास्थ्य में सुधार
- सर्तकता के तौर पर अभी ही भर्ती रखा गया है
- घटना के बाद स्कूल प्रबंधन व स्वजनों में हड़कंप
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मानसून ने दस्तक दे दी है ऐसे में सांप के डसने के मामले सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में सातवीं के छात्र को स्कूल परिसर में सांप ने दाएं हाथ में डस लिया। जिसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद वह पहले से बेहतर है। फिलहाल सर्तकता के तौर पर अभी अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है।
बच्चों के साथ खेलते समय हुई घटना
बताया जाता है कि क्राइस्ट चर्च स्कूल के 12 वर्षीय छात्र अमजद खान रोज़ की तरह स्कूल में था। तभी मैदान में बच्चों के साथ खेलते समय अचानक उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। बच्चा दर्द से कराह उठा, जिसके बाद तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
चिकित्सक जांच में पता चला कि कक्षा 7वीं के इस छात्र को जहरीले सांप ने काटा है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और स्वजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों की तत्परता से बच्चे की जान बचा ली गई है।
बिना समय गंवाए इंजेक्शन दिया
जिला अस्पताल के चिकित्सक बृजेश साहू ने बताया कि बच्चे को सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल लाया गया था। बच्चे के सीधे हाथ पर सांप के दांतों के यानी फैंग्स मार्क्स साफ दिखाई दे रहे थे। हालांकि, शुरुआती तौर पर ब्लीडिंग या सूजन जैसे लक्षण नहीं थे, लेकिन जब खून के थक्के जमने की जांच की गई, तो रिपोर्ट सामान्य नहीं आई।
