पूछताछ में आरोपित ने सोने की दो अंगूठियां और चांदी की एक जोड़ी पायल कटनी के गोल बाजार स्थित मुस्कान ज्वैलर्स में बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस न…और पढ़ें

HighLights
- जीआरपी स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चला रही है
- आरोपित के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद
- कटनी के मुस्कान ज्वेलर्स में बेचा था चोरी का सामान
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने कटनी-भुसावल और भुसावल-कटनी एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
आरोपित उत्तर प्रदेश का निवासी और आदतन अपराधी
आरोपित की निशानदेही पर चुराए हुए सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपित उत्तर प्रदेश का निवासी और आदतन अपराधी है।
जीआरपी स्टेशन पर विशेष जांच अभियान
रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन और रेल उप पुलिस अधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में जीआरपी स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चला रही है।
इटारसी छोर से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया
इसी दौरान मंगलवार को मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-एक के इटारसी छोर से संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के जगदेव का अखाड़ा मकान नंबर 117 निवासी राजा निषाद (52) बताया।
सामान और आभूषण चोरी करना स्वीकार किया
जीआरपी की छानबीन में वह उत्तर प्रदेश का पुराना बदमाश निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने करीब ढाई माह पूर्व कटनी-भुसावल एवं भुसावल-कटनी पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों के सामान और आभूषण चोरी करना स्वीकार किया।
कटनी के खिरहनी फाटक में बनाया अपना ठिकाना
वर्तमान में उसने कटनी के खिरहनी फाटक में अपना ठिकाना होने की जानकारी दी। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर एक सोने का हार, तीन सोने की नाक की लोंग, एक सोने की नथ, एक मंगलसूत्र और 12 सोने की गुरिया बरामद कीं।
