पुलिस ने 11 और लोगों के नाम जोड़ते हुए कुल 22 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि अब तक तीन आरोपी ही गिरफ्तार हुए हैं।

HighLights
- खूनी संघर्ष में घायल प्रेम सिंह गुर्जर की उपचार के दौरान मौत हो गई
- परिजनों ने शव बैरसिया थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया
- पुलिस ने 11 और लोगों के नाम जोड़े, 22 आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया के शाहपुरा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में हुए खूनी संघर्ष में घायल 47 वर्षीय प्रेम सिंह गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हरीसिंह गुर्जर पक्ष का था और गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रेम सिंह की मौत की खबर मिलते ही स्वजन उसका शव लेकर बैरसिया थाने पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि बैरसिया के शाहपुरा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ था, पुलिस ने मामले में अब हत्या का केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर संग्राम जारी, जंतर-मंतर पर फिर जुटी 15 हजार से ज्यादा की भीड़, संसद मार्च जारी रखने का किया एलान
कुल 22 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने मामले में अन्य आरोपियों को भी नामजद करने और सभी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 और लोगों के नाम प्रकरण में शामिल किए हैं। अब इस मामले में कुल 22 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हो चुका है।
हालांकि अब तक पुलिस केवल तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।
