माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी (Time Table) घोषित कर दी है। वर्ष 2027 की मुख्य बोर्…और पढ़ें

HighLights
- 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी
- कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होगी
- सुधार और पूरक परीक्षा (द्वितीय परीक्षा) 11 जून से होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी (Time Table) घोषित कर दी है। वर्ष 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी महीने से होने जा रही है। जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी।

11 जून से शुरू होंगी ‘द्वितीय परीक्षा’ (Second Exam)
बोर्ड ने मुख्य परीक्षा के साथ-साथ इस बार ‘द्वितीय परीक्षा’ (पूरक/सप्लीमेंट्री/सुधार परीक्षा) का भी टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों को अपनी मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार करना होगा या जिन्हें पूरक की पात्रता मिलेगी, उनके लिए द्वितीय परीक्षा का आयोजन 11 जून 2027 से किया जाएगा।
