जबलपुर-रायपुर हाईवे पर बरेला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई, कार सवार घायल।

HighLights
- तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मारी।
- हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई।
- टक्कर के बाद बाइक कुछ दूर तक घिसटती रही।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेला टोल प्लाजा के पास बेलगाम कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
गुरुवार को एक कार तेज गति से कोसमघाट के पास सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान कार ओर बाइक के बीच सीधी टककर हुई। टकराने के बाद बाइक कार के साथ कुछ दूर तक घिसटती रही। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। कार का आगे का भाग क्षतिग्रसत हो गया और उसमें सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया।
दोनों युवकों की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल कार सवार का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी है।
