डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत के मामले में विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों …और पढ़ें

HighLights
- साथियों के साथ रविवार को निसर्ग रिसोर्ट गया था
- गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज
- घटना के बाद प्रशासन ने रिसोर्ट को सील कर दिया था
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बरेला-बरगी मार्ग स्थित निसर्ग रिसोर्ट में करंट लगने से युवक की मौत के मामले में बरेला पुलिस ने रिसोर्ट संचालक एवं पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को निसर्ग रिसोर्ट गया था
मामले में त्रिपाठी सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मोहनिया सुभाष नगर निवासी साजन विश्वकर्मा (20) अपने साथियों नीरज मेहरा, अभिषेक सेन और विनीत विश्वकर्मा के साथ रविवार को निसर्ग रिसोर्ट गया था।
स्लाइडर के पास लगे पोल में करंट उतर आया
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सभी ने टिकट लेकर रिसोर्ट में प्रवेश किया। बताया गया कि युवक पहले बड़े स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। इसके बाद वे दूसरे स्वीमिंग पूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्लाइडर के पास लगे पोल में करंट उतरने से साजन विश्वकर्मा उसकी चपेट में आ गया।
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने रिसोर्ट को सील कर दिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रिसोर्ट संचालक विवेक त्रिपाठी सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत के मामले में विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- MP हाईकोर्ट न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और जबलपुर से जुड़े रहे न्यायमूर्ति शील नागू सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
