प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा आएंगे। वे यहां स्थित एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर स्टेशन की नई इकाइयों का भूमिपूजन कर स …और पढ़ें

HighLights
- 6 जून को गाडरवाड़ा दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- एनटीपीसी की 1600 मेगावाट विस्तार परियोजना का हो सकता है भूमिपूजन
- परियोजना से प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता और रोजगार में बढ़ोतरी की उम्मीद
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे यहां स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन कर सकते हैं।
गाडरवाड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार के तहत 1600 मेगावाट क्षमता की दो नई इकाइयां (2×800 मेगावाट) स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।
इस परियोजना से मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी और औद्योगिक व घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने कहा, वनवासियों पर यूसीसी की कोई पाबंदी नहीं लगेगी, धर्मांतरण पर भी दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने किया था अनुरोध
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गाडरवाड़ा परियोजना के भूमिपूजन का अनुरोध किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
परियोजना को प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
