श्योपुर के दाउदपुर गांव में खेत पर काम कर रहीं दो बालिकाओं पर सियार ने हमला कर दिया। दोनों घायल हुईं, जिनमें कृष्णा की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफ …और पढ़ें

HighLights
- दाउदपुर गांव के खेत में सियार ने अचानक हमला किया
- चरी काट रहीं दो बालिकाएं हमले में घायल हो गईं
- लोगों ने शोर मचाकर सियार को मौके से भगाया तुरंत
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास खेत पर काम करने गई दो बालिकाओं पर सोमवार को सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बच्चियां घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल बालिका को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दाउदपुर गांव निवासी कृष्णा कुशवाह और रचना कुशवाह अपने परिजनों के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चरी काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक सियार वहां पहुंचा और दोनों बालिकाओं पर हमला कर दिया। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर खेत पर मौजूद लोग दौड़े और शोर मचाकर सियार को भगाया।
हमले में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि रचना को भी चोटें आई हैं। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से कृष्णा की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
