मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण भी फ…और पढ़ें

HighLights
- पूर्वोत्तर उप्र में कम दवाब के क्षेत्र से जारी रहेगा दौर
- 24 से 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना
- जबलपुर में मानसून सीजन में 1300 मिमी बारिश होती है
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बारिश का दौर है। शुक्रवार को भी इंद्रदेव मेहरबान रहे। सुबह से दोपहर बाद तक बादल झूम कर बरसे। सुबह से शाम तक 22 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अगस्त माह में हुई लगातार बारिश से मानसून सीजन में बारिश का कोटा 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
अब तक कुल 615 मिमी बारिश दर्ज
सीजन में अब तक कुल 615 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि औसतन 1300 मिमी बारिश दर्ज होती है। मानसूनी प्रणालियां अब भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर व आस-पास के जिलों में मध्यम बारिश और कटनी, बालाघाट, सिवनी सहित सीधी, रीवा, अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
30 अगस्त तक इसी तरह बारिश का दौर बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण भी फैला हुआ है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान इसके कमजोर होने की संभावना हैं। इसके अलावा मानसून की अक्ष रेखा दक्षिण पूर्वी दिशा में उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 30 अगस्त तक इसी तरह बारिश का दौर बना रहेगा।
615 मिमी तक पहुंचा बारिश का आंकड़ा
अगस्त माह में हुई अच्छी बारिश के चलते मानसून सीजन में 50 प्रतिशत बारिश का कोटा जल्द पूरा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 22 मिमी बारिश हुई इसी के साथ सीजन में कुल बारिश का अांकड़ा 615 मिमी तक पहुंच गया। गत वर्ष आज दिनांक तक 968.7 मिमी बारिश हो चुकी थी। विदित हो कि जबलपुर में मानसून सीजन में 1300 मिमी बारिश होती है। इस हिसाब से अब तक 50 प्रतिशत बारिश आगामी कुछ घंटे में ही पूरी हो जाएगी। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ 25. और न्यूनतम 23.6 मिमी दर्ज दर्ज किया गया।
