जबलपुर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल ने ऊर्जा संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अप …और पढ़ें

HighLights
- जज साहब खुद साइकिल चलाकर पहुंचे हाई कोर्ट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा असर
- शहर की भीड़ के बीच साइकिल यात्रा पर जज साहब
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत की अपील का असर तमाम देश की भांति जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल मंगलवार को साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे।
उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास से करीब तीन किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया और पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया। इस दौरान एक कोर्ट कर्मचारी भी उनके साथ जरूरी सामान लेकर साइकिल से चला।
चीफ जस्टिस से मिली प्रेरणा
जस्टिस बंसल ने कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को साइकिल का उपयोग कर ईंधन की बचत करनी चाहिए। उन्होंने इसे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से मिली प्रेरणा भी बताया। बहरहाल, इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है। हाईकोर्ट परिसर पहुंचने पर भी कर्मचारियों और आम लोगों ने उन्हें उत्सुकता से देखा।
जज और साइकिल: एक नई सोच
मीडिया से बातचीत में जस्टिस डीडी बंसल ने कहा कि यह सोच गलत है कि हाईकोर्ट के जज साइकिल से नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, सभी लोगों को साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए। उन्होंने इसे पर्यावरण और देशहित से जुड़ा विषय बताया।
जस्टिस बंसल ने बताया कि वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से प्रेरित होकर साइकिल चला रहे हैं। इस दौरान हाईकोर्ट के कुछ कर्मचारियों ने भी बैग और टिफिन लेकर साइकिल से आने-जाने की पहल की।
प्रधानमंत्री मोदी की अपील और विदेशी मुद्रा का संरक्षण
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से फ्यूल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करें तथा मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं, ताकि ऊर्जा की बचत हो सके और विदेशी मुद्रा पर पड़ने वाला दबाव कम किया जा सके।
शहर की भीड़ के बीच साइकिल यात्रा
जस्टिस डीडी बंसल करीब तीन किलोमीटर साइकिल चलाकर हाईकोर्ट जैसे ही पहुंचे तो लोगों की नजरें उन पर ही टिकी रहीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जस्टिस डीडी बंसल ने कहा कि हाईकोर्ट जज होकर साइकिल से नहीं जा सकते, ऐसा सोचना गलत है, जहां तक संभव हो सबको साइकिल चलाकर तेल की बचत करनी चाहिए। मंगलवार को शहर की भीड़भाड़ के बीच जस्टिस डीडी बंसल सिविल लाइंस से लेकर हाई कोर्ट साइकिल चलाते हुए पहुंचे।
