थाना प्रभारी शैल यादव ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति आरोपी के संबंध में जानकारी रखता है या उसे कहीं देखता है, तो तत …और पढ़ें

HighLights
- गुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में हुई घटना
- अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार
- आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले के गुड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ में बीती रात रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत
एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और सन्नाटे का माहौल निर्मित हो गया है।
गोलू की मौके पर ही मौत हो गई
हरदुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू कोल उम्र 28 वर्ष का अपने छोटे भाई गोलू कोल उम्र 23 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया
आवेश में आकर बड़े भाई धर्मेंद्र ने गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र कोल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गुड़ थाना प्रभारी शैल यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत और पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वर्तमान में मृतक का शव उसके पैतृक घर पर ही रखा गया है।
साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जांच जारी है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
आरोपी की तलाश और पुलिस की अपील
पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
