संजय गांधी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-175 (राजा बाबू की कुटी), रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-34 (पसियाना) तथा …और पढ़ें

HighLights
- चयन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं
- नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध
- पात्र महिला के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना शहरी क्रमांक-5, जबलपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गांधी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-175 (राजा बाबू की कुटी), रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-34 (पसियाना) तथा गुरु गोविंद सिंह वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-170 (इमलिया परियट) में आंगनवाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से चयन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि पदों से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- भारी बारिश और जलभराव का अलर्ट, रादुविवि ने बदला सेकंड ईयर की परीक्षाओं का समय, 19 हजार छात्रों को राहत
