पुलिस के अनुसार, शबरी नगर निवासी अनुराग (19) छात्र था। उसकी शहडोल निवासी एक युवती से दोस्ती थी और वह उसे पसंद करता था। कुछ दिन पहले अनुराग ने युवती के…और पढ़ें

HighLights
- अनुराग ने युवती के सामने अपने प्रेम का इजहार किया था।
- लेकिन युवती ने प्रस्ताव स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।
- स्वजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माना।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कमलानगर थाना क्षेत्र स्थित शबरी नगर में एक 19 वर्षीय कालेज छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अपनी महिला मित्र द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शबरी नगर निवासी अनुराग (19) छात्र था। उसकी शहडोल निवासी एक युवती से दोस्ती थी और वह उसे पसंद करता था। कुछ दिन पहले अनुराग ने युवती के सामने अपने प्रेम का इजहार किया था, लेकिन युवती ने प्रस्ताव स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद से वह काफी निराश रहने लगा था। स्वजनों ने उसकी बदली हुई मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका तनाव कम नहीं हुआ।
सोमवार करीब दो बजे स्वजन ने उसे घर में फांसी के फंदे पर लटका देखा। तत्काल उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।
