घर्षण के कारण मोपेड में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में हाइवा को भी अपनी चपेट में ले लिया। …और पढ़ें

HighLights
- खजरी खिरिया बायपास पर भीषण हादसा
- कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था
- घायल की उपचार के दौरान मौत
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खजरी खिरिया बायपास पर भीषण सड़क हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने पीछे से मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि युवक पूर्व कांग्रेस के जिला सचिव थे।
हाइवा को भी अपनी चपेट में ले लिया
टक्कर के बाद मोपेड हाइवा के पहियों के नीचे फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। घर्षण के कारण मोपेड में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में हाइवा को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां मौत
दुर्घटना में मोपेड सवार माढ़ोताल के शंकर नगर निवासी अजीत सिंह चौधरी (39) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के साथ ही दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहन लपटों के साथ कुछ दूर तक आग के गाेले की तरह चलते रहे। बायपास से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने साहस दिखाते हुए अजीत को हाइवा के नीचे से बाहर निकाला। युवक के कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था।
माढ़ोताल पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया
घटना से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची माढ़ोताल पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू कराया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइवा में लगी आग पर काबू पाया।
हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक अजीत चौधरी युवक कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव रहे हैं। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में मंडला रोड पर नागाघाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, चालक की मौत
