जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर द …और पढ़ें

HighLights
- कई लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी
- उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया सभी को
- पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में खापा ग्वारी निवासी अन्नू कुमार नामदेव का मंझला बेटा हर्ष नामदेव गांव के अजय पटेल के ट्रैक्टर में बैठकर खापाहार गया था। वहां संतोष पटेल के खेत में कार्य के दौरान हर्ष रोटावेटर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए घायल
मझौली थाना क्षेत्र के कटंगी-पोला रोड पर एक दुर्घटना हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से ज्ञान सिंह ठाकुर (56) की मौत हो गई। दुर्घटना में अरविंद और चंदन घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू
एक अन्य घटना कटंगी थाना क्षेत्र में हुई। सुरैया तिराहे के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवा उईके, नंदलाल यादव और सुरेश परते घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिस्टल से फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक कार सवार युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। गंगानगर के चंदन कालोनी निवासी शुभम झारिया (30) अपने दोस्तों हर्ष विश्वकर्मा और अनिवेश जैसवार के साथ रविवार देर रात घर लौटने के लिए खड़े थे।
