जबलपुर में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 2.27 करोड़ रुपये की ठगी मामले में साइबर सेल ने भोपाल से आसिम अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। उसके खाते में ठगी …और पढ़ें

HighLights
- 2.27 करोड़ ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार।
- भोपाल से आसिम अहमद सिद्दीकी पकड़ा गया।
- आरोपी के खाते में दो लाख पहुंचे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर शहर की एक महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर सेल ने एक और और आरोपित को दबोचा है। आरोपी ग्वालियर निवासी आसिम अहमद सिद्दीकी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।
उसके भोपाल में एक कार सर्विस सेंटर का मैनेजर होने का पता चला है। महिला से करोड़ों रुपये की ठगी की छानबीन में राशि के अलग-अलग खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर होने का पता चला। इसमें दो लाख रुपये की राशि आसिम के बैंक खाते में भेजी गई थी। जांच में पता चला कि आसिम भोपाल में रह रहा है।
कमीशन के लालच में एक युवक को दिया अकाउंट
- पूछताछ में उसके पत्नी के साथ भोपाल के जिंसी चौराहा में रहने की जानकारी मिली। निगरानी रख रही साइबर सेल ने उसे भोपाल के खजुरी बायपास से पकड़ा। पूछताछ की तो उसने अपना बैंक खाता कमीशन पर गंजबासौदा निवासी एक युवक को देना बताया, जिसमें युवक ऑनलाइन ठगी की राशि ट्रांसफर करा रहा था।
- युवक खाते पर होने वाले लेन-देन पर आसिम को कमीशन देता था। पुलिस कमीशन और किराए पर बैंक खाता लेने वाले युवक की तलाश में जुटी है। पूछताछ कर साइबर ठग गिरोह के नेटवर्क के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।
