नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। अगस्त के महीने इंद्रदेव ने ऐसी कृपा बरसाई कि बारिश का आंकड़ा 47 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मानसून सीजन में अब तक 616 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि औसतन 1300 मिमी बारिश होती है।
मानसून द्रोणिका पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई
मौसम के रूख को देखते हुए अब सितंबर माह में भी झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मानसून द्रोणिका पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
वातावरण में घुली नमी
जबलपुर की बात करें तो अभी एक-दो दिन हल्की बारिश होगी जबकि तीन और चार सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तेज बारिश हो सकती है। बहरहाल शनिवार को भी बादल आते-जाते और बरसते रहे। लगातार बारिश से वातावरण में नमी घुली रही जिससे मौसम सुहाना रहा।
कहीं हल्की तो कहीं भारी बरसात के आसार
इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में हल्की से मध्यम होगी। जबकि मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी सहित सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया सहित अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
न्यूनतम 23.4 मिमी दर्ज दर्ज
रात में हल्की ठंडक भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान में चार डिग्री बढ़कर 29.2 और न्यूनतम 23.4 मिमी दर्ज दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
सूर्योदय- 5: 52
सूर्यास्त- 6: 30
तापमान
अधिकतम -29.2
न्यूनतम – 23.4
आर्दता-92
-89
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
30 अगस्त- 27.0 – 23.0
31 अगस्त- 27.0 – 23.0
कटनी
30 अगस्त- 29.0 – 24.0
31 अगस्त- 28.0 – 24.0
मंडला
30 अगस्त- 26.0 – 23.0
31 अगस्त- 27.0 – 23.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर में बरगी बांध के सभी गेट बंद, नर्मदा का उतार शुरू; दिखने लगा असर
