घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रह…और पढ़ें

HighLights
- रास्ते में रोकी बाइक
- बैग छीनकर हुए फरार
- सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार-बेहट मार्ग पर मंगलवार देर रात बाइक सवार एक पंचायतकर्मी के साथ फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई है। लंगड़ा बाबा मंदिर के समीप ग्रे रंग की कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जो बैग लूटा है, उसमे 4500 रुपये थे। लुटेरे मुरैना हाईवे की तरफ भागे हैं।
राजीव से बैग छीना और कार में सवाह होकर भाग निकले
पुलिस के अनुसार ग्राम सौंसा निवासी पंचायतकर्मी राजीव यादव मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से मुरार से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे मुरार-बेहट मार्ग पर मुंडे बाबा मंदिर से आगे लंगड़ा बाबा मंदिर के मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से मुंह पर कपड़ा बांधे तीन से चार अज्ञात युवक नीचे उतरे और उन्होंने राजीव यादव को घेर लिया। बदमाशों ने तुरंत उनका लेदर का बैग छीना और कार में सवार होकर मुरार हाईवे की ओर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाश मुरैना की तरफ़ भागे हैं लेकिन कार टोल प्लाज़ा के सीसीटीवी कैमरों ने नहीं दिखी है।
पंचायतकर्मी के साथ लूट हुई है। मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। – मनीष यादव, एसडीओपी बेहट
