ईद के मौके पर अमेठी में जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने को लेकर विवाद के बीच जबलपुर में भी फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आय…और पढ़ें

HighLights
- कोतवाली-मिलोनीगंज मार्ग पर लगे थे पोस्टर
- पोस्टरों में फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश लिखे थे
- पोस्टर लगाने वालों की पहचान में जुटी है पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में कोतवाली से मिलोनीगंज और नालबंद मोहल्ला रोड के बीच कुछ विद्युत खंभों पर ये पोस्टर लगाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर उतरवा दिए।
हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को सूचना दी
बताया गया है कि पोस्टरों में फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश लिखे थे और लोगों से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की अपील की गई थी। पोस्टर दिखाई देने के बाद हिंदूवादी संगठनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची
जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पोस्टर हटवा दिए।
चेहरों के आधार पर पहचान की कोशिश
पुलिस अब पोस्टरों में दिखाई दे रहे चेहरों और अन्य जानकारियों के आधार पर इन्हें लगाने वालों की पहचान कर रही है।
कई पहलुओं की भी जांच कर रही है पुलिस
साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर किसने लगाए और इनके पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
