विदिशा में बेतवा नदी में नहाते समय 15 फीट लंबे अजगर ने स्नेक कैचर कन्हैया जोशी की गर्दन जकड़ ली। सूझबूझ से उन्होंने खुद को बचाया और अजगर को काबू किया।

HighLights
- बेतवा नदी में स्नान करते समय अजगर ने गर्दन जकड़ी
- करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी था
- कन्हैया ने जबड़ा और पूंछ पकड़कर अजगर संभाला
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बेतवा नदी में नहाते समय 15 फीट लंबे अजगर ने स्नेक कैचर कन्हैया जोशी को जकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कन्हैया अजगर पर काबू पाते नजर आ रहे हैं।
स्नान करते समय अजगर ने गर्दन को जकड़ा
कन्हैया के अनुसार, पिछले सप्ताह वे गांव से तीन किलोमीटर दूर बेतवा नदी के सिद्धनाथ पर जल चढ़ाने पहुंचे थे, जहां स्नान करते समय अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ लिया। इस दौरान कन्हैया ने सूझबूझ दिखाते हुए एक हाथ से अजगर के जबड़े को पकड़ा और दूसरे हाथ से उसकी पूंछ पकड़ ली।
