उदयगढ़ विकासखंड क्षेत्र में आदिवासी विधवा महिला के साथ हुए दुष्कर्म और डकैती के जघन्य मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हु…और पढ़ें

HighLights
- आलीराजपुर में गैंगरेप कांड पर पुलिस का एक्शन
- आरोपियों का निकाला जुलूस, लगवाईं उठक-बैठक
- 8 नामजद आरोपियों में से अभी तक 4 दबोचे गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। उदयगढ़ विकासखंड क्षेत्र में आदिवासी विधवा महिला के साथ हुए दुष्कर्म और डकैती के जघन्य मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका बोरी नगर में जुलूस निकाला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल ले जाया गया। इस दौरान बीच बाजार में आरोपी से उठक-बैठक भी लगवाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बोरी मामले में अब तक 8 नामजद आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
बोरी थाना क्षेत्र का एक गांव बीती रात को सामने आई एक गंभीर आपराधिक घटना के बाद दहशत और आक्रोश के माहौल में है। आरोप है कि बीती रात करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश एक विधवा महिला के घर में जबरन घुस गए। बदमाशों ने घर में चांदी और अन्य कीमती सामान की तलाश में पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके बाद महिला के साथ गंभीर अपराध किए जाने का आरोप है।
