विदिशा की 50 वर्षीय स्वाति बागरेचा करीब 70 लोगों के समूह के साथ मान सरोवर यात्रा पर गई थीं, जहां चीन-तिब्बत सीमा स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के आसपास से …और पढ़ें

HighLights
- मान सरोवर यात्रा के दौरान संपर्क टूटा
- भाई ने इंटरनेट मीडिया पर दी जानकारी
- 50 वर्षीय स्वाति बागरेचा मान सरोवर यात्रा पर गई थीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा । नेपाल में आई बाढ़ के बाद मान सरोवर यात्रा पर गई विदिशा की बेटी स्वाति बागरेचा के लापता होने की खबर से शहर में चिंता का माहौल है।
स्वाति शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कैसी बागरेचा की छोटी बेटी हैं। पारिवारिक करीबियों के अनुसार स्वाति अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं और कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ भारत आई थीं।
मान सरोवर यात्रा पर गईं थीं स्वाति
जानकारी के मुताबिक भारत आने के बाद 50 वर्षीय स्वाति करीब 70 लोगों के समूह के साथ मान सरोवर यात्रा पर गई थीं। यात्रा के दौरान चीन-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के आसपास से उनका संपर्क टूट गया। इसके बाद से परिवार के लोग उनकी जानकारी जुटाने में लगे हैं।
सोशल मीडिया पर अपील
स्वाति के भाई डॉ. प्रशांत बागरेचा ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि उनकी छोटी बहन स्वाति बागरेचा चीन-तिब्बत सीमा पर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय से लापता हैं और उनके सकुशल होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
दुआओं का दौरा जारी
स्वाति के लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिचितों और शहरवासियों में भी चिंता बढ़ गई है परिवार की ओर से फिलहाल उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वाति की यात्रा के दौरान नेपाल में आई बाढ़ की परिस्थितियों के बीच उनके लापता होने से परिजन की चिंता और बढ़ गई है। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही स्वाति के संबंध में कोई सुरक्षित और सकारात्मक जानकारी मिलेगी।
