एक मिनट के वीडियो में जिलाध्यक्ष सहित मंच पर चढ़े कार्यकर्ता नीचे गिरते दिखाई दे रहे। बता दें कि मंगलवार को टिकेंद्रप्रताप सिंह पदभार ग्रहण करने देवास …और पढ़ें

HighLights
- घटना हाटपीपल्या में हुई, जहां कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे।
- इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
- एक मिनट के वीडियो में जिलाध्यक्ष नीचे गिरते दिखाई दे रहे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष टिकेंद्रप्रताप सिंह के स्वागत के दौरान लगाया मंच टूट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। घटना मंगलवार को हाटपीपल्या में हुई, जहां कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
एक मिनट के वीडियो में जिलाध्यक्ष सहित मंच पर चढ़े कार्यकर्ता नीचे गिरते दिखाई दे रहे। बता दें कि मंगलवार को टिकेंद्रप्रताप सिंह पदभार ग्रहण करने देवास पहुंचे थे।
इस दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। हाटपीपल्या में स्वागत के लिए मंच लगाया गया था।
यहां स्वागत के दौरान मंच पर भीड़ बढ़ गई, जिस कारण मंच टूट गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए स्थिति बिगड़ी, लेकिन बाद में हालात सामान्य हुए।
