सोमवार को हुई सुनवाई में गिरिबाला सिंह की ओर से वकीलों ने जवाब देने के लिए समय मांगा था। कोर्ट को महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि गिरिबाला सिंह को …और पढ़ें

HighLights
- सास गिरिबाला सिंह को जवाब के लिए मिला था दो दिन का समय
- त्विषा के परिवार और वकील ने अग्रिम जमानत का विरोध जताया था
- गिरिबाला सिंह को नोटिस की तामिली नहीं हुई थीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक्ट्रेस व माडल त्विषा सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में गिरिबाला सिंह की ओर से इस मामले में जवाब देने के लिए समय मांगा था। इस पर न्यायमूर्ति देवनारायण की एकलपीठ में मामले की सुनवाई आज दोपहर 2.30 बजे करेंगे।
याचिका दायर की गई थी कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं
इस मामले में त्विषा सिंह की सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। त्विषा के परिवार और वकील ने अग्रिम जमानत का विरोध जताया था और जमानत को निरस्त करने की मांग की गई थी। राज्य शासन की ओर से भी यह कहते हुए याचिका दायर की गई थी कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।
वकीलों ने जवाब देने के लिए समय मांगा था
सोमवार को हुई सुनवाई में गिरिबाला सिंह की ओर से वकीलों ने जवाब देने के लिए समय मांगा था। कोर्ट को महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि गिरिबाला सिंह को नोटिस की तामिली नहीं हुई थी, इसलिए उनकी ओर से समय मांगा गया था।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए महाधिवक्ता
इस बीच महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में भी जबलपुर से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कहा गया है कि अब इस मामले में कोई भी पक्ष मीडिया में अपना बयान नहीं देगा। जो भी बात रखनी है, उन्हें जांच एजेंसियों के सामने रखनी होगी। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
